जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
जिले में अपूर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
– कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने किया ध्वजारोहण
– मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का किया वाचन
राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। जिले में गणतंत्र दिवस अपूर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। समारोह में मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। पुलिस उप निरीक्षक श्री विमल कुमार लवनिया ने परेड टू आईसी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, सीएएफ 8वीं बटालियन राजनांदगांव, पीटीएस राजनांदगांव, जिला पुलिस बल राजनांदगांव, नगर सेना राजनांदगांव एवं जिला पुलिस महिला बल राजनांदगांव प्लाटून शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, श्री पदम कोठारी, पार्षद श्री कुलबीर छाबड़ा, वरिष्ठ नागरिक श्री लीलाराम भोजवानी, जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्री एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।
क्रमांक 128 – उषा किरण/ निखलेश ————————-
समाज के जागरूक होने पर नारकोटिक्स एवं ड्रग्स को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी – कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे
– कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के खिलाफ ‘निजातÓ अभियान का किया शुभारंभ
– कृषि मंत्री श्री चौबे ने हरी झंडी दिखाकर ‘निजातÓ जागरूकता
रथ को किया रवाना
राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज यातायात पुलिस कार्यालय में ‘निजातÓ नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के खिलाफ अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नशे के संबंध में कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर एवं एसपी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आज राजनांदगांव में नशे के खिलाफ आयोजित निजात अभियान एक अच्छी पहल है जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्यायिक प्रशासन एवं नागरिक एक साथ जुड़ रहे हैं। समाज के जागरूक होने पर नशे को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी। युवाओं में भी ड्रग्स का प्रचलन बढ़ा है। सभी के एक साथ आने पर इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इस पहल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कृषि मंत्री श्री चौबे हरी झंडी दिखाकर निजात जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शैलेश शर्मा एवं श्री अशोक शर्मा उपस्थित थे।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शैलेश शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थों को न और जिन्दगी को हां कहें। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा द्वारा नशे के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है और उन्हें दण्ड के प्रावधान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। विधिक साक्षरता के अंतर्गत गांव एवं शहरों में शिविर लगाकर जागरूकता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य एवं जिला को नशा मुक्त करने के लिए सभी संकल्प लें।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने कहा कि निजात अभियान नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता एवं कार्रवाई का अभियान है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में प्रदेश में गांजा की एक पत्ती भी प्रवेश न करने पाए इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। बहुत सी जगह कोरेक्स सिरिंज, गांजा जैसे नशीले पदार्थ पर रोक लगाने की आवश्यकता है। देश की बड़ी आबादी लगभग 3 करोड़ लोग ड्रग्स के गिरफ्त में है। गांजा, भांग, एलडीएक्स, सिगरेट जैसे नशीले पदार्थ समाज को अंदर से खोखला कर देते हैं। नशा नाश की जड़ है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो द्वारा जारी सूची के अनुसार नशे की गिरफ्त में वाले प्रदेशों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। यह वक्त है कि हम नशे की खिलाफ युद्ध शुरू करें। इसके लिए 3 तरह से कार्य किया जाएगा। ड्रग्स की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, जनजागरूकता अभियान के माध्यम से जनसामान्य को एक्साइज एक्ट एवं कोटपा एक्ट के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तमाम कानून के बावजूद नशे पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं इसके लिए संयुक्त प्रयासों की जरूरत है। युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने एवं नशा मुक्ति केन्द्र खोलने की जरूरत है। निराशा एवं अवसाद की स्थिति में गरीब, अमीर हर तरह के लोग नशे के गिरफ्त में है। समय रहते इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आने वाले समय में जिले में बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
क्रमांक 129 – उषा किरण ————————-
किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित
करें – कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे
– किसानों से खेती-किसानी के संबंध में ली जानकारी
– कृषि मंत्री ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव में किसान प्रतिनिधियों से की मुलाकात
– 14 नये गोदाम के निर्माण के लिए 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की
राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव में किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात की। कृषि मंत्री श्री चौबे ने जिले में वर्मी कम्पोस्ट विक्रय पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जिले में 72 हजार क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय हो चुका है और बिक्री बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाए और उनमें जागरूकता लाने के लिए शिविर लगाएं। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के बैंक शाखाओं के अंतर्गत 14 नये गोदाम के निर्माण के लिए 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की। इस अवसर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव श्री नवाज खान, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक उपस्थित थे।
अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव श्री नवाज खान ने कृषि मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रबी सत्र में 26 करोड़ रूपए ऋण का वितरण किया गया है। जो विगत वर्ष से 2 करोड़ 26 लाख रूपए अधिक है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, राजगामी संपदा के सदस्य श्री गोवर्धन देशमुख, श्री रमेश खण्डेलवाल, एबीस ग्रुप के संचालक श्री अजुंम अलवी, किसान श्री गिरवर जंघेल, श्री दुष्यंत दास वैष्णव, श्री महेश साहू, श्री दुष्यंत तिवारी, समाज सेवी श्री उत्तम सिंह ठाकुर, श्री रफिक खान, पूर्व पार्षद श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक 130 – उषा किरण ————————-
गोधन न्याय योजना एवं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में गेम चेंजर – कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने एफएम रेडियो स्टेशन
रेडियो संगवारी का किया शुभारंभ
राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज सृष्टि कॉलोनी में एफएम रेडियो स्टेशन रेडियो संगवारी का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री श्री चौबे ने रेडियो संगवारी के तकनीकी रूम की कार्यप्रणाली को समझा इसके पश्चात उन्होंने रिकॉर्डिंग रूम में रेडियो संगवारी को पहला साक्षात्कार दिया। कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इस एफएम रेडियो के माध्यम से जनसामान्य को सूचनाएं प्राप्त होते रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना प्रारंभ की तथा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की भावना के अनुरूप नरवा योजना के तहत जल संरक्षण, गरवा योजना के अंतर्गत पशुधन संरक्षण एवं संवर्धन, घुरवा योजना अंतर्गत जैविक खेती तथा पारंपरिक बाड़ी को बढ़ावा देते हुए सुपोषण की दिशा में आगे कदम बढ़ाएं है। सुराजी गांव योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आज राजपथ में छत्तीसगढ़ की झांकी सुशोभित हुई है। उन्होंने बताया कि गौठान के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़े हैं और गौ माता की सेवा हो रही है। प्रदेश में 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायते हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में गौठान प्रारंभ करने की योजना है। एक गौठान के लिए लगभग 8 से 10 एकड़ भूमि सुरक्षित हो रही है। इस तरह प्रदेशभर में लगभग डेढ़ लाख एकड़ भूमि सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि तेज गति की गाडिय़ों से गायों की मौत हो रही थी। गौठान बन जाने से गायों को सुरक्षित स्थान मिला है। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण से जैविक खेती को बढ़ावा मिला है तथा फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है। गौठान में एक लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है और वे आर्थिक दृष्टि कोण से मजबूत बन रही है।
कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। देश में यह पहला राज्य है जहां इनपुट सब्सिडी में किसानों को इतनी अधिक राशि दी जा रही है। पढ़े-लिखे लोग अब कृषि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना एवं भूमिहीन श्रमिकों के लिए संचालित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में गेम चेंजर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौठान, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी देशभर में चर्चा का केन्द्र बने हैं। अब तक गोधन न्याय योजना के तहत किसानों को 122 करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है। वर्मी कम्पोस्ट का अधिक मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है। डीएपी एवं यूरिया खाद की कमी देश में है ऐसी परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ जैविक खेती को बढ़ावा देने वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा रागी, कोदो, कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।
समता जनकल्याण समिति द्वारा संचालित रेडियो संगवारी के लोकार्पण अवसर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, श्री पदम कोठारी, पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख, राजा भवानी बहादुर सिंह, दिग्विजय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रईस अहमद शकील, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री डीके नेताम, श्री चंद्रभान वाजपेयी, श्री इब्राहिम मोहम्मद, जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़ श्री भावेश सिंह, रेडियो संगवारी के संचालक श्री शिशुपाल खोब्रागढ़े, दैनिक समाचार पत्र देशबंधु के ब्यूरो चीफ श्री दीपांकर खोब्रागढ़े, सुश्री हिमानी वासनिक, श्री दीपेश सिंह उपस्थित थे।
क्रमांक 131 – उषा किरण ————————-
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण
– मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दो मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
– रोको अऊ टोको महाअभियान का किया शुभारंभ
राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के भौतिक, रसायन, गणित लैब का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूरे राज्य में 173 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया गया है। गरीबों का अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने का सपना पूरा हो रहा है। शासन द्वारा बच्चों को यहां नि:शुल्क शिक्षा प्रदान प्रदान की जा रही है। आगामी समय में इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बच्चों को मिलेगा। उन्होंने स्कूल में बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि महतारी दुलार योजना के तहत कोविड-19 से जिन बच्चों के अभिभावकों की मृत्यु हुई है, उन बच्चों को प्राथमिकता के साथ नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूल में उच्च योग्यता वाले शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों द्वारा दीवारों में आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दो मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही यूनिसेफ, एनएसएस और रेडक्रास के सहयोग से संचालित रोको अऊ टोको महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, श्री पदम कोठारी, जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्री एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।
क्रमांक 132 – निखलेश ————————-
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा
राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। गणतंत्र दिवस के पर्व पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में राष्टï्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 133 – उषा किरण —————-
कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण
राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक 134 – उषा किरण —————-
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com